याद किये गये पटेल व इंदिरा गांधी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2013 2:04 AM

विज्ञापन

जमुई: दीपों का त्योहार दीपावली की खुशियां मनाने में महज एक दिन शेष बचे हैं. इस मौके पर सगे-संबंधियों का मुंह मीठा कर रिश्तों में मिठास लाने की तमन्ना हर किसी को होती है. शायद ही ऐसा कोई घर होगा ,जहां परिवार का सभी सदस्य मिठाई का आनंद नहीं उठाता हो. दीपावली को लेकर बाजार […]

विज्ञापन

जमुई: दीपों का त्योहार दीपावली की खुशियां मनाने में महज एक दिन शेष बचे हैं. इस मौके पर सगे-संबंधियों का मुंह मीठा कर रिश्तों में मिठास लाने की तमन्ना हर किसी को होती है. शायद ही ऐसा कोई घर होगा ,जहां परिवार का सभी सदस्य मिठाई का आनंद नहीं उठाता हो. दीपावली को लेकर बाजार में रंग-बिरंगी मिक्षइयों की खुशबू आने लगी है. वहीं दूसरी ओर मिठाई में होने वाली मिलावट इसकी मिठास को कम कर सकती है. शहर में पर्व को देखते हुए मिठाई बनाने वाले गलत कारोबारी काफी सक्रिय हो गये हैं. ऐसे कारोबारियों द्वारा पर्व को लेकर सेहत बिगाड़ने वाली मिठाइयों का स्टॉक शहर में व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है.अधिक मुनाफा की चाहत रखने वाले छोटे-बड़े दुकानदार मिठाई बनाने वाली मिलावटी सामग्रियों की खरीदारी धड़ल्ले से कर रहे हैं. मिठाई दुकानों में सजी रंग-बिरंगी मिठाइयां भले ही देखने में अच्छी लगती हो, लेकिन इनकी गुणवत्ता के बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है. बतातें चलें कि जिले में दीपावली के मौके पर लगभग दो करोड़ का कारोबार होता है. मिलावटी मिठाई खाने से किडनी व लीवर खराब हो सकता है तथा डायरिया भी हो सकता है. चिकित्सक डॉ अंजनी कुमार सिन्हा बने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने कहा की मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत छह माह की कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है.साथ ही पांच लाख तक का जुर्माना भी किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन