जमुई से हजारों कार्यकर्ता रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2013 11:50 PM

विज्ञापन

जमुई. झमाझम बारिश में शनिवार को जमुई व झाझा स्टेशन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न रेल गाड़ियों से पटना के लिए रवाना हुए. इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहा व मुहल्ला से बस तथा निजी वाहन में सवार होकर कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए. पार्टी के जिला कार्यालय तथा जमुई व झाझा […]

विज्ञापन

जमुई. झमाझम बारिश में शनिवार को जमुई व झाझा स्टेशन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न रेल गाड़ियों से पटना के लिए रवाना हुए. इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहा व मुहल्ला से बस तथा निजी वाहन में सवार होकर कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए. पार्टी के जिला कार्यालय तथा जमुई व झाझा स्टेशन पर रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए नास्ता का उत्तम प्रबंध किया गया था. शहर में हर तरफ नमो-नमो की गूंज व पटे बैनर पोस्टर से पूरा माहौल भाजपा मय प्रतीत हो रहा था. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत, भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह,राजकिशोर सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली में भाग लेने हेतु जिला भर से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो चुके हैं. इन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की आबो हवा से विपक्षी दल घबरा हुए हैं. साथ ही कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है. आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता पर काबिज होने से कोई नहीं रोक सकता है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी,भाष्कर सिंह,प्रियरंजन सिन्हा,विनय कुमार पांडेय, सोनेलाल पासवान, कार्तिक वर्मा,अनिल पाठक,धर्मेद्र सिंह,अभिषेक दूबे,संजय पांडेय,दिलीप सिंह सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन