पेंशन के लिए हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2013 1:41 AM
लखीसराय: सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष विधवा व वृद्धा पेंशनधारियों ने पेंशन नहीं दिये जाने को लेकर हंगामा किया. इसके बाद इन पेंशनधारियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया. इस कारण कई कर्मचारी कार्यालय में ही घंटों फंसे रहे. इस संबंध में रुक्मिणी देवी, सरसतिया देवी, रामसखी देवी, अहिल्या देवी सहित दर्जनों विधवा […]
लखीसराय: सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष विधवा व वृद्धा पेंशनधारियों ने पेंशन नहीं दिये जाने को लेकर हंगामा किया. इसके बाद इन पेंशनधारियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया. इस कारण कई कर्मचारी कार्यालय में ही घंटों फंसे रहे. इस संबंध में रुक्मिणी देवी, सरसतिया देवी, रामसखी देवी, अहिल्या देवी सहित दर्जनों विधवा व वृद्धा पेंशन धारियों ने बताया कि उनके पेंशन राशि का भुगतान कई महीनों से नहीं किया जा रहा है.जिस कारण उनके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. पेंशनधारियों ने बताया कि बार बार आश्वासन दिये जाने के बाद भी पेंशन की राशि नहीं दी जा रही है.उन्होंने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण हम सबों को पेंशन नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब नगर परिषद पेंशन के लिए जाते हैं, तो कहा कि जाता है कि अधिकारी को वित्तीय प्रभार नहीं मिला है. इस कारण वर्तमान समय में पेंशन नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि पेंशन नहीं मिलने से वृद्ध व विधवा महिला महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रही हैं. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय प्रभार नहीं रहने के कारण इन लोगों के पेंशन का भुगतान नहीं किया जा सका है. उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों को समझा बुझा कर बाद में पेंशन दिये जाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










