बाढ़ पीड़ितों का हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2013 11:57 PM
बाढ़ राहत को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पीड़ितों ने किया प्रदर्शन लखीसराय: गुरुवार को सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत अंतर्गत अमहरा गांव के 341 बाढ़ पीड़ित परिवारों ने समाहरणालय पहुंच कर डीएम कार्यालय के समक्ष बाढ़ राहत सामग्री वितरण को लेकर हंगामा किया. इस संबंध में ग्रामीण रामवृक्ष पासवान, मीना देवी, चनकी देवी, कबूतरी […]
बाढ़ राहत को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
लखीसराय: गुरुवार को सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत अंतर्गत अमहरा गांव के 341 बाढ़ पीड़ित परिवारों ने समाहरणालय पहुंच कर डीएम कार्यालय के समक्ष बाढ़ राहत सामग्री वितरण को लेकर हंगामा किया. इस संबंध में ग्रामीण रामवृक्ष पासवान, मीना देवी, चनकी देवी, कबूतरी देवी, कारी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आयी बाढ़ में उनका घर व फसल सहित अन्य सामग्री बाढ़ की भेंट चढ़ गये. बावजूद इसके कई बार अंचलाधिकारी द्वारा केवल आश्वासन दिया गया. लेकिन बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया. बाद में ग्रामीणों को पता चला कि उनका नाम बाढ़ राहत सूची में नहीं है. इस संबंध में जब ग्रामीण सीओ से मिले, तो उन लोगों की दूसरी सूची में नाम जोड़ कर बाढ़ राहत सामग्री वितरित किये जाने का फिर से एक बार आश्वासन दिया गया. लेकिन राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया. पुन: अधिकारी से मुलाकात करने पर बताया गया कि सूची को कार्यालय पत्रंक 945 दिनांक 28 सितंबर 2013 के तहत जिला प्रशासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पत्र भेजने के 12 दिन बाद भी आज तक उन लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त पत्र को स्वीकृत करते हुए जल्द से जल्द बाढ़ राहत सामग्री वितरण कराये जाने की मांग की. ताकि उन लोगों का दुर्गा पूजा ढंग से मनायी जा सके. विदित हो कि ग्रामीणों की इन मांगों क ो खेत मजदूर यूनियन ने भी समर्थन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










