नौ दिवसीय अखंड रामधुन का समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 01 चित्र परिचयव- रामधुन करते ग्रामीण कजरा. अरमा के आंबेडकर गेट के समीप बजरंग बली व मां काली मंदिर परिसर में आठ जून से प्रारंभ नौ दिवसीय अखंड रामधुन का समापन भजन व कीर्तन के साथ बुधवार को किया गया. इस क्रम में हरि पासवान द्वारा मानस पाठ का भी आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 01 चित्र परिचयव- रामधुन करते ग्रामीण कजरा. अरमा के आंबेडकर गेट के समीप बजरंग बली व मां काली मंदिर परिसर में आठ जून से प्रारंभ नौ दिवसीय अखंड रामधुन का समापन भजन व कीर्तन के साथ बुधवार को किया गया. इस क्रम में हरि पासवान द्वारा मानस पाठ का भी आयोजन किया गया. रामधुन में क्षेत्रीय कलाकार उचित दास, अर्जुन व्यास, खुद्दीवन ग्राम निवासी धर्मेंद्र भारती, शिव नगर निवासी धनिक मंडल, महंत बाजो महतो, कोनीपार के सुधीर महतो, रामाश्रय राज आदि उपस्थित थे. आयोजक मंडली के नगीना पासवान ने बताया कि रामधुन समाप्ति के बाद कलश विसर्जन सूर्यगढ़ा के गौरी शंकर धाम स्थित गंगा घाट में किया गया.कांग्रेस ने लगाया जन सहायता शिविरलखीसराय. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के हलसी प्रखंड के बल्लोपुर एवं भानपुर पंचायत में द्वितीय चरण के तहत जन सहायता शिविर का आयोजन किया. बल्लोपुर में शिविर की अध्यक्षता उप मुखिया जागो पासवान तथा भानपुर में आदित्य कुमार सिंह ने की. शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि वे उनकी समस्याओं को जिले के वरीय पदाधिकारियों के पास उठायेंगे. जिला प्रशासन से मतासी मोड़ से चौरही गांव का सड़क निर्माण, वर्षों से केरोसिन कूपन पा रहे लाभुकों को कूपन देने की मांग, मांझी टोला चौरही में बारिश में जलमग्न टोले को बचाने की व्यवस्था अविलंब करने की मांग की. शिविर में प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह, डीसीसी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, अर्जुन शर्मा, मधेश्वर सिंह, महेश यादव, विनय कृष्ण मेहता, दिनेश सिंह, सुविंद कुमार शर्मा, मनोज सिंह, मनोज वर्मा, मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन