चला वाहन चेकिंग अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 8:05 PM

विज्ञापन

कजरा. रविवार की अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक कजरा थाना पुलिस द्वारा सूर्यगढ़ा-कजरा सड़क मार्ग के रेलवे फाटक के पास दर्जनों दो पहिया वाहनों के कागजात की जांच की गयी. चेकिंग अभियान में शामिल कजरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालकों को दो से अधिक सवार नहीं […]

विज्ञापन

कजरा. रविवार की अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक कजरा थाना पुलिस द्वारा सूर्यगढ़ा-कजरा सड़क मार्ग के रेलवे फाटक के पास दर्जनों दो पहिया वाहनों के कागजात की जांच की गयी. चेकिंग अभियान में शामिल कजरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालकों को दो से अधिक सवार नहीं बैठाने, हेलमेट का प्रयोग करने व ड्राइविंग लाइसेंस आदि आवश्यक कागजात साथ लेकर चलने की हिदायत दी गयी. दूसरी ओर पीरीबाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के अनुसार उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल के साथ दो पहिये वाहनों का चेकिंग की. इसमें दर्जनों अधूरे कागजात वाले वाहन पकड़े गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि वैसे वाहनों को जब्त कर थाना में लाया गया है, जिसे डीटीओ कार्यालय को सोमवार को सुपुर्द किया जायेगा. वहीं माणिकपुर ओपी थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र कश्यप ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में भी जिलाधिकारी के आदेशानुसार दो पहिया वाहन को चेक किया. वहीं उन्होंने बताया कि बैंकों आदि में बढ़ते क्राइम के मद्देनजर वाहनों को चेक किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन