प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की गीता पाठशाला का शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 8:05 PM
फोटो संख्या 20 चित्र परिचय- झंडोत्तोलन करते कविता बहन कजरा. कजरा बाजार स्थित सुधीर कुमार के मकान में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में सात दिवसीय गीता पाठशाला शिविर का आयोजन शुरू किया गया. शुभारंभ लखीसराय की रीता बहन एवं सूर्यगढ़ा की कविता बहन ने झंडोत्तोलन कर किया. गीता पाठशाला में […]
फोटो संख्या 20 चित्र परिचय- झंडोत्तोलन करते कविता बहन कजरा. कजरा बाजार स्थित सुधीर कुमार के मकान में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में सात दिवसीय गीता पाठशाला शिविर का आयोजन शुरू किया गया. शुभारंभ लखीसराय की रीता बहन एवं सूर्यगढ़ा की कविता बहन ने झंडोत्तोलन कर किया. गीता पाठशाला में लोगों को मनसा वाचा कर्मणा से किसी को दु:ख नहीं पहुंचाने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर सूर्यगढ़ा के लक्ष्मीजी, बलरामजी, राजू जी, रेखा देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित थीं. संस्था के सदस्यों ने स्टॉल लगा कर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया.24 घंटे का रामधुन संपन्न कजरा. क्षेत्र के बासुदेवपु़र निवासी यदुनंदन मंडल द्वारा आयोजित 24 घंटे का रामधुना रविवार को संपन्न हुआ. रामतलीगंज के 32 सदस्यों ने सीताराम का जाप किया गया. मौके पर झांकी भी प्रस्तुत की गयी. मौके पर महंत सिंधो पासवान, वैरागी यादव, फूलचंद्र महतो, मनोज पासवान, धनेश्वर तांती, गौरव आदि उपस्थित थे.प्रवचन सुनने अरमा में जुट रही भीड़फोटो संख्या 18- प्रवचन करते स्तुति बहन फोटो संख्या 19- उपस्थित श्रोता कजरा. थाना क्षेत्र के अरमा में 6 जून से शुरू ग्यारह दिवसीय श्री राम यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शनिवार की रात भर लोग ने यज्ञ स्थल पहुंचे. मथुरा की स्तुति बहन ने संगीतमय रामचरित मानस की प्रस्तुति दी. वहीं मथुरा के कलाकारों रामलीला का मंचन किया गया. इसके अलावा लोगों ने यज्ञ स्थल के पास लगे मेले का भी भरपूर आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










