विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 8:05 PM
बड़हिया. रविवार को लखीसराय के वर्तमान भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 2, 3 व 6 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान वे जनता की समस्याओं से भी अवगत हुए तथा उनके निदान का भरोसा दिलाया. विधायक की अनुशंसा पर बड़हिया नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी विकास […]
बड़हिया. रविवार को लखीसराय के वर्तमान भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 2, 3 व 6 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान वे जनता की समस्याओं से भी अवगत हुए तथा उनके निदान का भरोसा दिलाया. विधायक की अनुशंसा पर बड़हिया नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत चल रही कई योजनाओं की भी समीक्षा की. ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने कौआकोल मुहल्ले में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. विधायक ने बड़हिया टाल क्षेत्र के पाली ग्राम में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का भी उदघाटन किया. मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष नरोत्तम कुमार, दीपक सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, उपेंद्र सिंह, पंकज कुमार, रमनीकांत ठाकुर, गोपाल कुमार, प्रमोद सिंह, संजीव कुमार, पिंटू सिंह, राजेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद विजय सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










