21 से शुरू होगा पोलियो अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:41 AM
लखीसराय: आगामी 21 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन के मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में 21 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की शत प्रतिशत सफलता का लक्ष्य […]
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्री सिंह ने कहा कि पिछली बार ट्रांजिट टीम की ओर से थोड़ी कमी रह गयी थी. जो इस बार नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी पीएचसी प्रभारी से ट्रांजिट टीम पर विशेष ध्यान देने को कहा.
उन्होंने इस अभियान को एक मिशन के रूप में लेने की बात कही. बैठक में सिविल सजर्न डा. शशि भूषण शर्मा, एसीएमओ डॉ नरेंद्र भूषण, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अशोक कुमार भारती, डीपीएम मो खालिद हुसैन, सदर अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, डब्लू एचओ के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










