विधायक ने किया कई गांवों का दौरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:40 AM

विज्ञापन

हलसी: शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गेरूआ पुरसंडा एवं सांढ़माफ पंचायत के बहिरामा, राता, पुरसंडा, गेरूआ, सिलवे, खैरमा और शिवसोना गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान विधायक जन समस्याओं से रूबरू हुए. उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से […]

विज्ञापन
हलसी: शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गेरूआ पुरसंडा एवं सांढ़माफ पंचायत के बहिरामा, राता, पुरसंडा, गेरूआ, सिलवे, खैरमा और शिवसोना गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान विधायक जन समस्याओं से रूबरू हुए.

उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया. इस दौरान शिवसोना गांव के ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय शिवसोना में प्रधान शिक्षक के विद्यालय नहीं आने की शिकायत की. इसके अलावा राशन केरोसिन कूपन का वितरण सही तरीके से नहीं करने की भी बात कही.

मौके पर भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन उर्फ पप्पू सिंह, गेरूआ पुरंसडा पंचायत अध्यक्ष राम भूषण शर्मा, गेरूआ पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, जनार्दन यादव, विपुल कुमार, शिवन मंडल, उमा शंकर सिंह, प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा,श्री सिंह, रामवरण सिंह, भरत महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन