कृषि योग्य भूमि का बंदोबस्ती 19 जून को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 8:04 PM

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर के कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती खुली डाक द्वारा अंचल कार्यालय चानन में आगामी 19 जून को 11 बजे पूर्वाहन से किया जायेगा. कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2017-18 के लिए की जायेगी. भूमि का वितरण निम्न प्रकार है. मौजा रामपुर, थाना नंबर […]

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर के कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती खुली डाक द्वारा अंचल कार्यालय चानन में आगामी 19 जून को 11 बजे पूर्वाहन से किया जायेगा. कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2017-18 के लिए की जायेगी. भूमि का वितरण निम्न प्रकार है. मौजा रामपुर, थाना नंबर 54, खाता 3, खसरा 283, रकबा 6 एकड़ का गत वर्ष 2012-13, 2013-14 एवं 2014-15 तक के लिए एक लाख तीन हजार 601 रुपये में बंदोबस्ती की गयी थी. उक्त बातों की जानकारी अंचलाधिकारी उमेश प्रसाद शर्मा ने दी. यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो संख्या 10चित्र परिचय- यज्ञ की परिक्रमा करते श्रद्धालु कजरा. श्रीश्री 108 श्रीराम यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. शनिवार को तपिश भरे मौसम से मॉनसून की शीतल बयार के प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं में जोश भर गया और श्रद्धालु यज्ञ मंडप की चल पड़े. श्रीकिशुन पंचायत के मुखिया सह पुरोहित श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि यज्ञशाला के हवन का धुआं शरीर में लगने से मानवीय गुणों का विकास होता है. साथ ही लोगों को सुबह उठ कर परिक्रमा से मॉर्निंग वॉक भी होता है व शरीर में ऊर्जा का संचालन होने से स्फूर्ति व रक्त संचार बेहतर होता है जिससे शरीर में स्वस्थता आती है. वहीं धूप की कमी होने से दिन भर यज्ञ स्थल पर लोगों के आने का सिलसिला रहा तो प्रवचन व रामलीला में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. यज्ञ स्थल पर तारामाची, मौत का कुआं, मिक्की माउस, जादूगर लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन