आचार संहित का डर, मंच पर नहीं दिखे जनप्रतिनिधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 9:05 PM
लखीसराय: शनिवार को जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के औरे गांव में सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के मंच पर आदर्श आचार संहिता के भय से कोई जन प्रतिनिधियों को स्थान नहीं मिला. मंत्री श्री ललन औरे गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे. हालांकि पूर्व में […]
लखीसराय: शनिवार को जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के औरे गांव में सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के मंच पर आदर्श आचार संहिता के भय से कोई जन प्रतिनिधियों को स्थान नहीं मिला. मंत्री श्री ललन औरे गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे. हालांकि पूर्व में यहां शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम तय था, लेकिन बीच में ही आदर्श आचार संहिता लागू होने से कार्यक्रम में बदलाव लाते हुए इसे पार्टी कार्यकर्ता से रूबरू होने का कार्यक्रम बना दिया गया. इस दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि को मंच साझा करने का निर्देश नहीं दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










