नहीं हो सका राइस मिल व पैक्स गोदाम का उदघाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 8:05 PM

विज्ञापन

-आदर्श आचार संहिता बनी वजह पथ निर्माण मंत्री ने किया लोगों को संबोधित रामगढ़ चौक. प्रखंड के औरे गांव में राइस मिल व पैक्स गोदाम का उद्घाटन करने के लिए सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह के द्वारा किया जाना था, लेकिन विधान पार्षद […]

विज्ञापन

-आदर्श आचार संहिता बनी वजह पथ निर्माण मंत्री ने किया लोगों को संबोधित रामगढ़ चौक. प्रखंड के औरे गांव में राइस मिल व पैक्स गोदाम का उद्घाटन करने के लिए सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह के द्वारा किया जाना था, लेकिन विधान पार्षद निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राइस मिल एवं पैक्स गोदाम का उद्घाटन नहीं हो सका. लेकिन पथ निर्माण ललन सिंह कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं नीतीश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी. पूर्व विधायक फुलेना सिंह ने कहा कि अब लोगों को मोदी सरकार से विश्वास उठ गया है. मौके पर शिवरंजन कुमार सिंह उर्फ लाला बाबू, पूर्व जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह, रामानंद मंडल,रासपति पांडेय, औरे पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर जदयू नेता अशोक सिंह, दीपक शर्मा, वरुण सिंह, सुधीर कुमार महतो, राजेश कुमार, पुष्पा देवी, विजय कुमार, रघु सावआदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन