जमीन विवाद में मारपीट, एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 7:05 PM
सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में जमीन विवाद के कारण हुई मारपीट में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया. इस बाबत सिंगारपुर गांव निवासी राधे सिंह के पुत्र पवन कुमार के बयान पर थाना कांड संख्या 100/15 के तहत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी के अनुसार 31 मई को जमीन […]
सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में जमीन विवाद के कारण हुई मारपीट में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया. इस बाबत सिंगारपुर गांव निवासी राधे सिंह के पुत्र पवन कुमार के बयान पर थाना कांड संख्या 100/15 के तहत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी के अनुसार 31 मई को जमीन विवाद के कारण नेपाली सिंह के पुत्र सुनील सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह, साधु सिंह के पुत्र गौतम कुमार व गुलशन कुमार ने घर में बैठे रामदुलार सिंह को लाठी डंडे, रड व फरसा से वार कर जख्मी कर दिया. जख्मी का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में उपचार करवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










