किशोरी की सिर कटी लाश बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 8:05 PM
लाश का सिर गायबआसपास नहीं हैं खून के निशानकही और हत्या की आशंकादुष्कर्म की भी लोग जता रहे आशंकाअब तक नहीं हुई पहचानप्रतिनिधि, लखीसरायबुधवार को टाउन थाना क्षेत्र के ओफापुर-करौता ग्रामीण सड़क पर नीमिया खंडहा पुल के नीचे एक 14 वर्षीय किशोरी की सिरकटी लाश मिली. किशोरी ने लाल रंग का टॉप व काले रंग […]
लाश का सिर गायबआसपास नहीं हैं खून के निशानकही और हत्या की आशंकादुष्कर्म की भी लोग जता रहे आशंकाअब तक नहीं हुई पहचानप्रतिनिधि, लखीसरायबुधवार को टाउन थाना क्षेत्र के ओफापुर-करौता ग्रामीण सड़क पर नीमिया खंडहा पुल के नीचे एक 14 वर्षीय किशोरी की सिरकटी लाश मिली. किशोरी ने लाल रंग का टॉप व काले रंग का पजामा पहन रखा है. उसके बायें पैर में जूती है. बेलौरी पंचायत के मुखिया मो हसनैन ने बताया कि बहियार में मवेशी चरा रहे एक किशोर की नजर शव पर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. शव के समीप से कटा सिर गायब था. घटनास्थल पर खून का निशान नहीं होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोरी की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. इधर किशोरी की सिरकटी लाश बरामद होने से चर्चाओं का बाजार गरम रहा. किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पायी है. उसकी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. चर्चा के मुताबिक, किशोरी दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया है. लाश को कहीं से लाकर बहियार में फेंक दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










