बीएलओ निष्क्रिय, लोग परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 6:05 PM

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड अंतर्गत सभी बूथों पर बीएलओ को उपस्थित रह कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने का आदेश मिला था. लेकिन बीएलओ की शिथिलता के कारण मतदाताओं को नाम जोड़वाने, नाम में सुधार करवाने में परेशानी हो रही है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता बरतने की लोगों ने शिकायत की. ग्रामीण […]

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड अंतर्गत सभी बूथों पर बीएलओ को उपस्थित रह कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने का आदेश मिला था. लेकिन बीएलओ की शिथिलता के कारण मतदाताओं को नाम जोड़वाने, नाम में सुधार करवाने में परेशानी हो रही है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता बरतने की लोगों ने शिकायत की. ग्रामीण फतेहपुर निवासी श्री सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुधीर सिंह आदि ने बताया कि प्रतापपुर पंचायत के फतेहपुर बूथ संख्या 296 पर 10 बजे पहुंचे. वहां बीएलओ अनुपस्थित थे. सभी ग्रामीण वापस चले गये. जबकि बीएलओ को अपने-अपने बूथ पर ही रहने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि जो भी बीएलओ अपने क्षेत्र में अनुपस्थित पाये जायेंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पंचायत प्रतिनिधि को किया सम्मानित हलसी. मुंगेर स्थानीय निगम के विधान परिषद के भाजपा उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने हलसी प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों को बैग, कैलेंडर, डायरी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया हलसी पंचायत के रघुनाथ यादव ने किया. संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रमोद शर्मा ने किया. मौके पर मुखिया नरेश मोदी, संजय यादव, विशुनदेव यादव, पारो देवी, प्रकाश यादव, शिवन मोदी, विधान पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार यादव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन