जमा कराये जा रहे हैं प्रमाण पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 8:05 PM
कजरा. निगरानी अन्वेंशन ब्यूरो पटना के आदेशानुसार कजरा शिक्षांचल के सभी 130 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से उनका शैक्षिक, प्रशैक्षिक नियुक्ति आदि प्रमाण पत्र जमा कराये जा रहे हैं. शिक्षांचल के प्रभारी बीइओ रामचंद्र प्रसाद विमल ने बताया कि 440 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों से संबंधित सूचनाओं का विहित प्रपत्र समेकित किया जा रहा है. […]
कजरा. निगरानी अन्वेंशन ब्यूरो पटना के आदेशानुसार कजरा शिक्षांचल के सभी 130 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से उनका शैक्षिक, प्रशैक्षिक नियुक्ति आदि प्रमाण पत्र जमा कराये जा रहे हैं. शिक्षांचल के प्रभारी बीइओ रामचंद्र प्रसाद विमल ने बताया कि 440 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों से संबंधित सूचनाओं का विहित प्रपत्र समेकित किया जा रहा है. इसे सात जून तक जिले में भेज दिया जायेगा. ताकि ससमय उक्त प्रमाण पत्रों की गहन जांच के लिए अभिलेखों की सूचना तैयार की जा सके. उन्होंने बताया कि शिक्षांचल के सभी 10 संकुल समन्वयकों की उक्त कार्य के लिए निर्देशित किया गया है.लिंक फेल होने से नहीं मिल रहा आरक्षण टिकट कजरा. कजरा रेलवे स्टेशन में दोपहर से अचानक लिंक फेल हो जाने से लाइन में लगे दर्जनों आरक्षण टिकट लेने वाले रेल यात्री घंटों इंतजार के बाद निराशा होकर वापस लौट गये. विदित हो कि कजरा रेलवे स्टेशन पर दो कंपनी का नेट चालू करने की मांग होती रही है. परंतु एक कंपनी का नेट रहने से अक्सर लिंक फेल होने की समस्या रहती है. कार्यरत बुकिंग पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि विभाग से महीनों पूर्व दो कंपनी का नेट जोड़ने की मांग की गयी है परंतु अभी तक ऐसा नहीं किया गया है. रेलयात्री चंदन गुप्ता, रविकांत सिंह, अजीत कुमार, नाथो प्रसाद वर्मा आदि ने कजरा में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










