लखीसराय के 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

पटना के रवींद्र भवन में रविवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय. पटना के रवींद्र भवन में रविवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बिहार के 38 जिले से लगभग 3000 निजी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. उसी कड़ी में लखीसराय से भी 42 शिक्षक शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार के सांसद तारिक बिहार डीजीपी विनय कुमार आईपीएस विकास वैभव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समायल अहमद शामिल हुए संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित के बाद बिहार से आये हुए सभी शिक्षक शिक्षकों को इन अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. जिसमें लखीसराय के 42 शिक्षक भी इस मंच से सम्मानित हुए. सम्मानित होने वाले में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर जिला लखीसराय के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला सचिव रंजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, राजेश कुमार चेतन्य, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, पिंटू गुप्ता, सलाहकार समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार अंबेषठा, सलाहकार समिति उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार, सूर्यगढा प्रखंड अध्यक्ष टीजो थॉमस, उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रिक्की कुमार, चानन प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार सहित दीनानाथ पांडेय, गौतम गोविंदा, नीरज कुमार, भूपेंद्र कुमार विदेशी कुमार, अमरजीत कुमार, ओम कुमार सहित दर्जनों निजी विद्यालय संचालक शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन के बैनर पिछले 13 वर्षों से सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जा रहा है, बिहार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं इस सम्मान को पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन