बीडीओ ने की योजनाओं की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 5:04 PM
मेदनीचौकी. क्षेत्र की किरणपुर पंचायत में क्रियान्वित 15 विभिन्न योजनाओं की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजदेव प्रसाद रजक ने जांच की. 80 यूनिट फलदार पौधारोपण, ईंट खरंजा करण, मिटटी की भराई, पीसीसी की जांच की. मौके पर मनरेगा के जेई के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार, पीआरएस दीपक कुमार भी मौजूद थे. मौके पर पंचायत मुखिया बिंदु […]
मेदनीचौकी. क्षेत्र की किरणपुर पंचायत में क्रियान्वित 15 विभिन्न योजनाओं की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजदेव प्रसाद रजक ने जांच की. 80 यूनिट फलदार पौधारोपण, ईंट खरंजा करण, मिटटी की भराई, पीसीसी की जांच की. मौके पर मनरेगा के जेई के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार, पीआरएस दीपक कुमार भी मौजूद थे. मौके पर पंचायत मुखिया बिंदु देवी ने मजदूरों के भुगतान के लिए बीडीओ से राशि की मांग की. जांचोपरांत बीडीओ ने क्रियान्वित योजनाओं के प्रति संतोष जताते हुए मजदूरों को जल्द ही भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया. स्वास्थ्य उपकेंद्र में गरीब मरीजों का इलाज नहींमेदनीचौकी. क्षेत्र की ताजपुर पंचायत के भिड़हा स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं रसूलपुर उपकेंद्र में चिकित्सक के नहीं रहने के कारण गरीब मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है. जैसे-तैसे एएनएम द्वारा इलाज किया जाता है. गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए मुंगेर जाना होता है या फिर सूर्यगढ़ा जाना होता है. इन दोनों जगहों की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है. पंचायत की मुखिया प्रेमा कुमारी ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में कम से कम दो दिन चिकित्सक की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










