महिला से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2015 8:04 PM
पति-पत्नी लखीसराय ग्रामीण बैंक से रुपये निकाल कर पहुंचे थे किऊल रेलवे स्टेशनपीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर के रहने वाले हैं पीडि़तबुधवार को जीआरपी थाना किऊल में मामला दर्जलखीसराय. बुधवार की देर शाम किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से एक महिला पर उचक्कों ने खुजली का पाउडर छिड़क कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपये […]
पति-पत्नी लखीसराय ग्रामीण बैंक से रुपये निकाल कर पहुंचे थे किऊल रेलवे स्टेशनपीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर के रहने वाले हैं पीडि़तबुधवार को जीआरपी थाना किऊल में मामला दर्जलखीसराय. बुधवार की देर शाम किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से एक महिला पर उचक्कों ने खुजली का पाउडर छिड़क कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीडि़त परिवार की ओर से गुरुवार को किऊल जीआरपी थाना में मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार, पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर निवासी शंभु नाथ साह अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लखीसराय नया बाजार बड़ी दुर्गा स्थान स्थित बिहार ग्रामीण बैंक से एक लाख 58 हजार रुपये निकाल कर किऊल रेलवे स्टेशन गाड़ी पकड़ने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में उचक्कों ने महिला पर खुजली पाउडर छिड़क दिया. महिला खुजली से परेशान हो गयी. इस बीच मौका मिलते ही उचक्के महिला का रुपये भरा बैग लेकर भाग निकले. घटना के संबंध में किऊल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










