दिन में तार बदलने तो रात में बिजली कटौती के कारण रही परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 9:04 PM
मेदनीचौकी. मेदनीचौकी क्षेत्र मे बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. विद्युत उपभोक्ताओं को मात्र 4-5 घंटे ही बिजली मिल पाता है. दिन में तार बदलने का कार्य किये जाने के कारण पिछले दस दिनों से आपूर्ति नगण्य है तो रात में लखीसराय ग्रिड द्वारा हैबतगंज विद्युत पावर सब स्टेशन को […]
मेदनीचौकी. मेदनीचौकी क्षेत्र मे बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. विद्युत उपभोक्ताओं को मात्र 4-5 घंटे ही बिजली मिल पाता है. दिन में तार बदलने का कार्य किये जाने के कारण पिछले दस दिनों से आपूर्ति नगण्य है तो रात में लखीसराय ग्रिड द्वारा हैबतगंज विद्युत पावर सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति ठप रखा जाता है. सूर्यगढ़ा बाजार की भी यही स्थिति है. बुधवार को भी सारा दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ता परेशान रहे. मंगलवार की रात से ही बिजली की आंख मिचौनी लोगों की परेशानी का कारण बना रहा. गरमी बढ़ने के साथ बिजली गुल होेने से लोग बेहाल नजर आये. टीवी, फ्रिज,वाशिंग मशीन आदि विद्युत उपकरण बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शोभा की वस्तु बन कर रह गया है. विद्युत कटौती का असर विद्युत आधारित व्यापार पर भी देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










