70 से भी अधिक गांव चिकित्सा सुविधा से वंचित, रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं मरीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 8:33 AM
चानन: आजादी के छह दशक बीत जाने के बाद भी चानन प्रखंड को एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नसीब नहीं हुआ है. चिकित्सा सुविधा के अभाव में प्रखंड की एक लाख छह हजार की आबादी ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे है. इस प्रखंड में सरकारी या प्राइवेट स्तर से कोई भी एमबीबीएस चिकित्सक की सेवा उपलब्ध […]
कुंदर, गोपालपुर, रेवटा, मननपुर, जानकीडीह, रामसीर, लाखोचक, सिंहचक, बिछवे जिला की ओर दो-दो एएनएम नियुक्त किया गया लेकिन दो-चार छोड़ कर किसी केंद्रों पर एएनएम नहीं आती हैं. सप्ताह व 15 दिन में एक बार आकर कोरम को पूरा कर लेती हैं. पूरे प्रखंड में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसमें एक आयुष चिकित्सक आते हैं. वह भी सप्ताह में एक बार ही दर्शन देते हैं. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने से सबसे ज्यादा परेशानी जंगलों में रहनेवाले आदिवासी समाज को होती है. एंबुलेंस सुविधा तो दिया गया लेकिन लखीसराय में रहने के कारण यह सुविधा से वंचित है. स्वास्थ्य केंद्र के लिए पर्याप्त मात्र में जमीन उपलब्ध है. सकी रिपोर्ट अंचलाधिकारी के द्वारा जिला को भेजा गया है फिर भी कोई पहल नहीं दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










