वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया कुख्यात हग्गन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2015 8:50 AM

विज्ञापन

लखीसराय/सूर्यगढ़ा: सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल एवं समीपवर्ती शाम्हो दियारा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका अपराधी नंदपुर गांव का 25 वर्षीय शैलेश कुमार उर्फ हग्गन की रविवार कीर ात पटना में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रविवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में वर्चस्व को लेकर विरोधी गुट द्वारा घात लगाकर […]

विज्ञापन
लखीसराय/सूर्यगढ़ा: सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल एवं समीपवर्ती शाम्हो दियारा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका अपराधी नंदपुर गांव का 25 वर्षीय शैलेश कुमार उर्फ हग्गन की रविवार कीर ात पटना में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रविवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में वर्चस्व को लेकर विरोधी गुट द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में हग्गन के पेट में गोली लगी. गोली उसके ओटी में लग कर हिप के रास्ते से बाहर निकल गयी.

गंभीर स्थिति में उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए पटना ले जाया गया लेकिन अधिक रक्तश्रव होने की वजह से उसकी जान नहीं बचायी जा सकी. हग्गन का पिछले चार वर्षो से सूर्यगढ़ा क्षेत्र में अपराध जगत में दबदबा था. उस पर सूर्यगढ़ा एवं मेदनीचौकी थाना में हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, गोलीबारी आदि के सात मामले दर्ज हैं.

शैलेश कुमार हग्गन पर पांच मार्च 2015 होलिका दहन की रात अवगील गांव में गोलीबारी करने तथा अवगील रामपुर पंचायत के मुखिया अजय पासवान को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप है. उक्त मामले में मेदनीचौकी थाना में उस पर दो प्राथमिकी दर्ज हुई.

जमीन पर कब्जा व जलकर को लेकर था विवाद : सुंदरपुर मौजे के कोहवा दियारा की विवादित जमीन एवं जलकर पर कब्जा को लेकर नंदपुर गांव के आपराधिक गुटों के बीच दो दशक से संघर्ष होता रहा है. चार वर्ष पूर्व अपराध जगत में कदम रखने वाला हग्गन भी काफी अल्प अवधि अपराध जगत में अपनी पहचान बना ली. कोहवा दियारा में जमीन एवं जलकर पर कब्जा के लिए उसने अपना दबदबा बनाये रखने की कोशिश की. इस बीच लगातार विरोधी गुटों से संघर्ष होता रहा. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.
घटना के दिन भी हुआ था विवाद : घटना के दिन रविवार को भी समीप के दियारा में हग्गन को विवाद हुआ. जब वह दियारा से घर लौट रहा था तो नंदपुर सुरक्षा तटबंध के समीप विरोधी गुट ने घात लगाकर हमला किया.
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक इस क्रम में दोनों ओर से लगभग 10 राउंड गोली चली. गोली चलने से ग्रामीण फुचो सिंह की बाछी की मौत हो गयी जबकि श्याम नारायण सिंह की गाय को भी गोली लगने से जख्मी हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन