सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2015 7:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 14चित्र परिचय- कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु चानन. प्रखंड के मननपुर स्थित अमरकोट आयुर्वेद भवन में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन किया गया. कथा वाचक सुरेश मिश्रा के द्वारा कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर प्रकाश डाला गया. आचार्य श्री मिश्रा ने जामवंत की कथा को […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 14चित्र परिचय- कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु चानन. प्रखंड के मननपुर स्थित अमरकोट आयुर्वेद भवन में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन किया गया. कथा वाचक सुरेश मिश्रा के द्वारा कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर प्रकाश डाला गया. आचार्य श्री मिश्रा ने जामवंत की कथा को भी श्रद्धालुओं के बीच रखा. इस अवसर पर संयोजक भिखारी यादव, व्यवस्थापक वैध चंचल मिश्रा, लक्ष्मी झा,गोविंद मिश्रा, अनूप मिश्रा, पंकज आदि उपस्थित थे. यात्री सुविधा को को लेकर धरना आज कजरा. किऊल-जमालपुर रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन पर कई जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ यात्री सुविधा को लेकर कजरा विकास समिति की ओर से रविवार को कजरा रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया जायेगा. यह जानकारी समिति के सचिव मुन्नीलाल मंडल ने दी. मैट्रिक की परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरणकजरा. आगामी 17 मार्च से आयोजित होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा के पूर्व प्लस टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा के नियमित 590 छात्र-छात्राओं के अलावे 65 पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित की जा रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शर्मा ने बताया कि कुछ छात्र अभी तक प्रवेश पत्र नहीं ले गये हैं. उन्होंने प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शीघ्र प्रवेश पत्र ले जाने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन