कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2015 7:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 13चित्र परियय- बैठक में उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह व अन्य रामगढ़ चौक. शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक रामगढ़ चौक स्थित एक होटल में की गयी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर यादव ने की. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 13चित्र परियय- बैठक में उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह व अन्य रामगढ़ चौक. शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक रामगढ़ चौक स्थित एक होटल में की गयी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर यादव ने की. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उपस्थित थे. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कार्यकारिणी के लोग मौजूद थे. बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया. इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष श्री सिंह को माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, अर्जुन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद दास, अरुण मालाकार, राजो मालाकार, महेश यादव, दिनेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. महापरीक्षा आज रामगढ़ चौक. प्रखंड के कुल 21 केंद्रों पर नवसाक्षरों का महापरीक्षा का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड सचिव संजय कुमार ने बताया कि इसके लिए 7 नोडल केंद्र बनाया गया है जहां महापरीक्षा का कॉपी जमा किया जायेगा. परीक्षा का देखरेख प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव कुमार शर्मा एवं बीआरपी सीआरसीसी के द्वारा किया जायेगा. वहीं परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन