बैठक की बातें सिर्फ बैठक तक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2015 1:09 PM
लखीसराय: जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद जिले के सुदूर इलाके ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय में जुगाड़ गाड़ी पर प्रतिबंध नहीं लग पाया है. लगता है बैठक में जारी निर्देश सिर्फ बैठक तक ही सीमित रह जाते हैं. आज भी धड़ल्ले से जिले के विभिन्न मार्गो पर जुगाड़ गाड़ी चालक सामान के साथ-साथ सवारी भी […]
कहीं कहीं तो जुगाड़ गाड़ी पर जिस तरह से यात्रियों को बैठाया जाता है, वह कभी दुर्घटना का कारण बन सकता है. इस संबंध में फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस कप्तान, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा कवैया, टाउन थाना, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर इस पर रोक लगाने की बात कही थी. इसके बाद कुछ दिनों तक सिर्फ खानापूर्ति के लिए जगह-जगह जुगाड़ गाड़ी की धर-पकड़ भी की गयी. 12 जुगाड़ गाड़ी चालकों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी.
लेकिन बाद में इस दिशा में आगे प्रगति नहीं होने से सड़कों पर पुन: जुगाड़ गाड़ियों का दौड़ना प्रारंभ हो गया. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को नहीं है. लगभग सभी थानों के सामने से जुगाड़ गाड़ी गुजरती रहती है. फिर भी इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो रही है. लोगों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से इसे लेकर नीतिगत फैसला नहीं लिया जाता है. तब तक इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता. इसको लेकर पूरे राज्य में एक तरह का आदेश निकाला जाना चाहिए. उस पर अमल किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










