जनता दरबार में निबटे 35 मामले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2013 3:32 AM
लखीसराय : सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी अंजनी कुमार ने की. दरबार में 35 फरियादियों की समस्या सुनी. उन्होंने समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. पिपरिया प्रखंड के रामचंद्र पुर निवासी तनिक सिंह एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड की सैदपुरा निवासी रीता […]
लखीसराय : सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी अंजनी कुमार ने की. दरबार में 35 फरियादियों की समस्या सुनी. उन्होंने समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.
पिपरिया प्रखंड के रामचंद्र पुर निवासी तनिक सिंह एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड की सैदपुरा निवासी रीता देवी ने कूपन नहीं मिलने की शिकायत की व दिलाने को लेकर आवेदन किया. जबकि स्थानीय मकुना निवासी राजकुमार पासवान ने प्राथमिक विद्यालय मकुना की जमीन अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगायी.
वहीं वार्ड नं 21 निवासी शंकर साव की पत्नी तानों देवी एवं पीरी बाजार निवासी पुना कोरा की पत्नी कुंती देवी ने पेंशन की गुहार लगायी. हनुमान नगर निवासी यदुनंदन केवट, हलसी प्रखंड के प्रतापपुर निवासी मो जसीम की पत्नी अंगूरी खातून ने नि:शक्तता पेंशन दिलवाने की गुहार लगायी. मौके पर कार्यालय प्रधान मो जावेद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










