ट्रक खराब, एनएच 80 रहा 15 घंटे जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2013 4:06 AM
लखीसराय : नगर पंचायत बड़हिया की बाइपास सड़क पर मंगलवार की रात एक ट्रक खराब हो जाने के कारण बुधवार को एनएच 80 लगभग 15 घंटे जाम रहा है. इस कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. जानकारी बड़हिया क्षेत्र के बाइपास मोड़ पर लखीसराय से बालू लेकर बेगूसराय की ओर जा रहा […]
लखीसराय : नगर पंचायत बड़हिया की बाइपास सड़क पर मंगलवार की रात एक ट्रक खराब हो जाने के कारण बुधवार को एनएच 80 लगभग 15 घंटे जाम रहा है. इस कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही.
जानकारी बड़हिया क्षेत्र के बाइपास मोड़ पर लखीसराय से बालू लेकर बेगूसराय की ओर जा रहा ट्रक संख्या बीआर एडी 8713 अचानक खराब हो गया. इससे एनएच 80 पर गाड़ियों की कतार लग गयी. जाम में फंसे बेगूसराय जिले के राजौरा निवासी मनोज साव ने बताया कि रात 11 बजे से जाम में फंसे रहने के कारण हम सभी कांवरियों को काफी परेशानी हुई.
उन्होंने बताया कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद लगभग 1 बजे दिन में जाम हटाया गया. उसके बाद हमलोगों ने जल भरने के लिए सुलतानगंज प्रस्थान किया. रात से ही जाम में फंसे रहने से विशेष कर बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी. रात में पेजयल के लिए इधर–उधर भटकने के बावजूद भी पानी नहीं मिल रहा था.
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बाइपास मोड़ के पास एक ट्रक में गड़बड़ी आ जाने के कारण एनएच 80 जाम रहा. उन्होंने बताया कि सड़क जर्जर रहने के कारण गाड़ी खराब होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










