अपराधियों ने गोली मार कर अधेड़ की हत्या की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:55 PM

विज्ञापन

हलसी : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर पंचायत स्थित मोहड्डी महादलित टोला में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने भोला मांझी (55 वर्ष) की गोली मार हत्या कर दी. मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मुंगेर सदर अस्पताल भिजवाया. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, भोला मांझी गांव […]

विज्ञापन

हलसी : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर पंचायत स्थित मोहड्डी महादलित टोला में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने भोला मांझी (55 वर्ष) की गोली मार हत्या कर दी. मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मुंगेर सदर अस्पताल भिजवाया. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है.

जानकारी के अनुसार, भोला मांझी गांव के ही जोगेंद्र राम के यहां से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे. घर के समीप ही घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी. इस कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है. पुलिस ने मृतक की पत्नी बिजली देवी के बयान पर कांड संख्या 62/13 के तहत हलसी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष महानंद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया है. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन