दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के मामले में दर्ज कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है
किशनगंज महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के मामले में दर्ज कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित रामनारायण बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कासटोला का रहने वाला है. कार्रवाई महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई. टीम में अवर निरीक्षक सुधा कुमारी पुलिस बल के साथ शामिल थी. आरोपित को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध कांड संख्या 7/26 के तहत महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. प्राथमिकी जनवरी माह में दर्ज करवाई गई थी. मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता का पति बाहर रहता था. इस दौरान पीड़िता को अकेली पाकर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया था. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




