जनसंख्या स्थिरता से मातृ-शिशु सुरक्षा तक: मिशन परिवार विकास अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला एवं मीडिया ब्रीफिंग आयोजित

Updated at : 13 Mar 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंख्या स्थिरता से मातृ-शिशु सुरक्षा तक: मिशन परिवार विकास अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला एवं मीडिया ब्रीफिंग आयोजित

स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर दंपत्तियों से संपर्क कर परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

परिवार नियोजन को जनआंदोलन बनाने की अपील, मीडिया को बताया जागरूकता का प्रभावी माध्यम

किशनगंज

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा जनसंख्या स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल, किशनगंज में स्वास्थ्य मेला एवं मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य, सेवाओं और जागरूकता गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की, ताकि परिवार नियोजन से जुड़ी सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया वही कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन, सीडीओ डॉ मंजर आलम, डीपीएम डॉ मुनाजिम, डीपीसी विश्वजीत कुमार, डीडीए सुमन सिन्हा सहित सहयोगी संस्था पिरामल, पीएसआई इंडिया एवं सिफार के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस दौरान स्वास्थ्य मेले में आए लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, सेवाओं और परामर्श के बारे में जानकारी भी दी गई.

06 मार्च से 20 मार्च तक चल रहा है मिशन परिवार विकास अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में मिशन परिवार विकास अभियान 06 मार्च से 20 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है. इसके अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार 23 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक “दंपति संपर्क सप्ताह” मनाया गया, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर दंपत्तियों से संपर्क कर परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई है. वहीं 06 मार्च से 20 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन सेवाएं, परामर्श और आवश्यक साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमजन को परिवार नियोजन के महत्व से अवगत कराया जा सके.

परिवार नियोजन से सुरक्षित होगा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य–सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का विषय नहीं, बल्कि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. योजनाबद्ध परिवार से महिलाओं को गर्भधारण के बीच पर्याप्त अंतर मिलता है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और नवजात शिशुओं की देखभाल भी सही तरीके से हो पाती है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं और साधन उपलब्ध हैं. उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि दंपत्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं. सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि मीडिया के माध्यम से ही परिवार नियोजन से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी समाज के बड़े हिस्से तक पहुंच सकती है, इसलिए मीडिया का सहयोग इस अभियान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन