मतदान बहिष्कार का ग्रामीणों ने किया एलान

दिघलबैंक : धनतोला पंचायत के पिपला, खाड़ीटोला, कमाती पिपला, धनतोला हाट गांव के ग्रामीणों ने सड़क और बिजली के मुद्दों को लेकर उच्च विद्यालय पिपला में सोमवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. गांव वासियों […]
दिघलबैंक : धनतोला पंचायत के पिपला, खाड़ीटोला, कमाती पिपला, धनतोला हाट गांव के ग्रामीणों ने सड़क और बिजली के मुद्दों को लेकर उच्च विद्यालय पिपला में सोमवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.
गांव वासियों ने कहा कि आजादी के 68 साल बीतने के बाद भी इस क्षेत्र की इस बुनियादी समस्या के प्रति किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. विधायक, सांसद सहित मुख्यमंत्री को भी फैक्स के माध्यम से जानकारी दी गयी. लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. स्थानीय स्तर पर भी पदाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया. ग्रामीण तुराफ अली, खगेंद्र सिंह, हरि प्रसाद साह, कैलाश गोस्वामी, मो दरास, मो सावन, दयानंद गणेश, चुहालाल गणेश, जय सिंह, विनोद गोस्वामी ने कहा कि हजारों लोगों का हस्ताक्षर करा कर एक आवेदन वोट बहिष्कार का प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










