क्षतिग्रस्त पुल हादसों को दे रहा आमंत्रण

Published at :26 Oct 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल हादसों को दे रहा आमंत्रण

दिघलबैंक : स्थानीय प्रखंड के अधिकांश पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिससे लोगों का आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इन पुलों से होकर गुजरना हादसे को आमंत्रण देने के समान है. एक ओर जहां तुलसिया-दहीभात को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. वहीं दोगिरजा, नयनभीट्टा […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : स्थानीय प्रखंड के अधिकांश पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिससे लोगों का आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इन पुलों से होकर गुजरना हादसे को आमंत्रण देने के समान है.

एक ओर जहां तुलसिया-दहीभात को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. वहीं दोगिरजा, नयनभीट्टा आदि स्थानों पर पुल की स्थिति इतनी जर्जर हो गयी है कि चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी इन पुलों से होकर नहीं गुजर सकता है. दूसरी ओर टप्पू-तालगाछ सड़क पर बने पुल पर एप्रोच पथ व सिंघिमारी में बना पुल का एप्रोच पथ वर्षों से क्षतिग्रस्त रहने के कारण इन पुलों से होकर गुजरने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,
जबकि नयनभिट्ठा पुल के वर्षों से क्षतिग्रस्त रहने के बाद आवागमन में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने निजी पहल कर नदी के ऊपर चचरी पुल का निर्माण कर अपनी जान हथेली पर रख कर किसी तरह आवागमन करने को बाध्य हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन