जयंती पर याद किये डा एपीजे कलाम

Published at :16 Oct 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये डा एपीजे कलाम

ठाकुरगंज : भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 84वीं जयंती गुरुवार को मनायी गयी. इस दौरान मो हुसैन आजाद नेशनल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इसके बाद प्रो दिलीप यादव ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति थे जो अवसर नहीं […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 84वीं जयंती गुरुवार को मनायी गयी. इस दौरान मो हुसैन आजाद नेशनल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इसके बाद प्रो दिलीप यादव ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति थे जो अवसर नहीं चुनौतियों को तलाश करते थे.

उनके द्वारा लिखित पुस्तक विजन 2020 की चर्चा करते हुए प्रो दिलीप यादव ने कहा कि उस किताब के जरिये डा कलाम ने देश की किस्मत बदलने की रूप रेखा तय कर दी थी.

विजन 2020 के जरिये मिसाइल मैन ने गांवों और शहरों के बीच के विकास के अंतर को घटाने पर बल दिया था तथा डा कलाम का मानना था कि हमें अपने गांवों की तरफ विशेष ध्यान देना होगा. मरते दम तक उन्होंने देश के लिए कार्य किया तथा उनके जिंदगी का हर पाल छात्रों के लिए आदर्श है.

इस दौरान प्रो मुज्जमील हक, नसीम अख्तर, शकील अख्तर के अलावे बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन