कोई प्रत्याशी हैं करोड़पति, तो कोई रिक्शा चालक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

एआइएमआइएम के प्रत्याशी तसीरूद्दीन हैं लखपति आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है मामला एआइएमआइएम : के टिकट पर किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को तसीरउद्दीन ने नामांकन किया. जिले के पोठिया प्रखंड स्थित सिंघारी गोविंदपुर निवासी 55 वर्षीय तसीरूद्दीन ने कोई आयकर रिर्टन फाइन नहीं किया है. तसीरउद्दीन नामांकन के हलफनामे के अनुसार उनके पास […]
विज्ञापन
एआइएमआइएम के प्रत्याशी तसीरूद्दीन हैं लखपति
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है मामला
एआइएमआइएम : के टिकट पर किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को तसीरउद्दीन ने नामांकन किया. जिले के पोठिया प्रखंड स्थित सिंघारी गोविंदपुर निवासी 55 वर्षीय तसीरूद्दीन ने कोई आयकर रिर्टन फाइन नहीं किया है.
तसीरउद्दीन नामांकन के हलफनामे के अनुसार उनके पास नकद 2 लाख 50 हजार एवं पत्नी सायरा बानो के पास 2 लाख नकदी है. तसीरउद्दीन के बैंक खाते में 55 हजार रुपये जबकि पत्नी के बैंक खाते, नकद और सोना एवं चांदी के आभूषणों को मिला कर कुल 5 लाख 85 हजार रुपये है.
वहीं आश्रित शम्स आगाज के खाते में 1 हजार एवं 75 हजार की एक मोटरसाइकिल है. तसीरउद्दीन द्वारा अर्जित संपत्ति की बातें करें तो उनके नाम 37 लाख रुपये एवं पत्नी के नाम 50 हजार रुपये की सपंत्ति है.
उच्च विद्यालय रतनपुर में दसवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण करने वाले तसीरउद्दीन के विरुद्ध पोठिया थाना कांड संख्या 97/10 के तहत धारा 147, 148,149, 324, 307, 504 भादवि की धारा 27 एवं आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम किशनगंज के न्यायालय में लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










