हक के लिए आवाज उठाना बड़बोलापन, तो मैं भी शैतान : ओवैसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2015 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

एआइएमआइएम के प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज : एआइएमआइएम के सदर व हैदराबद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में आयोजित सभा में बीजेपी व लालू-नीतीश पर जम कर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर, तो महागठबंधन नीतीश-लालू के नाम पर चुनावी बैतरनी पार करने की जुगत […]
विज्ञापन
एआइएमआइएम के प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
किशनगंज : एआइएमआइएम के सदर व हैदराबद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में आयोजित सभा में बीजेपी व लालू-नीतीश पर जम कर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर, तो महागठबंधन नीतीश-लालू के नाम पर चुनावी बैतरनी पार करने की जुगत में लगी है, परंतु एआइएमआइएम सीमांचल वासियों को इंसाफ दिलाने व नाइंसाफी के दौर के खात्मे के लिए चुनाव लड़ रही है. विभिन्न राजनीतिक दल के नेता उन्हें दरिंदा, शैतान जैसी उपाधि दे रहे हैं. अगर सीमांचल वासियों के लिए हक की आवाज बुलंद करना बड़बोलापन है, तो मैं शैतान भी हूं और दरिंदा भी हूं, जबकि शेष सभी दूध के धुले व गूंगे हैं.
सोमवार को पार्टी प्रत्याशी व बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान व तसीरूद्दीन के नामांकन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांचल का शायद ही कोई जिला हो जहां दूषित पेयजल लोगों के लिए परेशानी का सबब न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










