पर्यवेक्षक ने किया मॉडल पोलिंग बूथ का शुभारंभ

Published at :06 Oct 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने किया मॉडल पोलिंग बूथ का शुभारंभ

किशनगंज : स्वीप पर्यवेक्षक आशीष गोयल एवं डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर में बने मॉडल पोलिंग बूथ का शुभारंभ किया. इस पोलिंग बूथ में सभी व्यवस्था की गयी है जो एक आदर्श मतदान केंद्र पर होनी चाहिए. डीएम ने पर्यवेक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि इस मॉडल पोलिंग स्टेशन […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्वीप पर्यवेक्षक आशीष गोयल एवं डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर में बने मॉडल पोलिंग बूथ का शुभारंभ किया.

इस पोलिंग बूथ में सभी व्यवस्था की गयी है जो एक आदर्श मतदान केंद्र पर होनी चाहिए.

डीएम ने पर्यवेक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि इस मॉडल पोलिंग स्टेशन में मतदान करने की प्रक्रिया के लिए इवीएम मशीन एवं वीवी पैड भी लगाये गये है.
प्रशिक्षण प्राप्त कोई पदाधिकारी या कर्मी मतदान प्रक्रिया को प्रायोगिक तौर पर करना चाहे तो वह आकर कर सकते है. इसके साथ ही कोई मतदाता भी यह जानकारी लेना चाहे कि किस प्रकार मतदान किया जाता है तो वह यहां आकर प्राप्त कर सकते है. स्वीप पर्यवेक्षक को मॉक ड्रील कर दिखाया गया कि मतदान की जानकारी के लिए परची निकालनी है और पांच सेकेंड बाद पुन: वीवी पैड के भीतर बने बॉक्स में गिर जाता है.
इस मौके पर डीपीसी संजय कुमार, डीपीआरओ मनीष कुमार, वरीय उपसमाहर्ता रामाशंकर के अलावे अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन