निर्भीक होकर करें मताधिकार का प्रयोग : गोयल

फारबिसगंज : गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय शिक्षण संस्थान बीडीबीकेएस कॉलेज के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के पर्यवेक्षक सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशिष पटेल, एसडीओ अनिल कुमार, बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, सीओ विष्णु देव सिंह, प्राचार्य गणेश ठाकुर, […]
फारबिसगंज : गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय शिक्षण संस्थान बीडीबीकेएस कॉलेज के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के पर्यवेक्षक सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशिष पटेल, एसडीओ अनिल कुमार, बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, सीओ विष्णु देव सिंह, प्राचार्य गणेश ठाकुर, एडीएसओ अररिया नसीरूद्दीन, फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य प्रो दीपक सिन्हा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
शिक्षण संस्थान आइएचएस श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर व बालाजी भजन मंडली के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता को जागरूक करने के लिए एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को न केवल जागरूक किया बल्कि सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस अवसर पर पर्यवेक्षक आशिष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां महिलाओं व पुरुषों का एक साथ मताधिकार का अधिकार दिया गया है. चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है इस पर्व में घर से बाहर रहने वाले अपने परिजनों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए अन्य त्योहारों की तरह बुलावे और निर्भिक होकर मतदान करे. आपका मत बहुमूल्य है इसलिए इसका उपयोग अवश्य करें. मौके पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










