गांधी जयंती पर स्वच्छता का लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : दो अक्तूबर को एसएसबी 12 वीं वाहिनी के मुख्यालय परिसर में गांधी जयंती सह शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. केंद्र सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार समारोह में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी. सहायक कमांडेंट कौशलेश्वर राय समेत अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की […]
विज्ञापन
किशनगंज : दो अक्तूबर को एसएसबी 12 वीं वाहिनी के मुख्यालय परिसर में गांधी जयंती सह शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.
केंद्र सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार समारोह में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी. सहायक कमांडेंट कौशलेश्वर राय समेत अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरूआत की. इसके बाद सभी अधिकारी व जवानों ने अपने कार्यालय के सामने एनएच 31 और रेलवे मार्ग के किनारे की सफाई की. साथ नाला को भी साफ किया.
इस मौके पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार तोमर, हेड कांस्टेबल मदन सिंह बिसत के अलावे दर्जनों जवान शामिल थे.
रौलबाग के नव युवकों ने लगाया झाडू: किशनगंज. स्थानीय रौलबाग मुहल्ले में नव युवकों ने सभी सड़कों व गलियों में सफाई अभियान चलाया. सफाई अभियान का नेतृत्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया.
जबकि इस मौके पर प्रणव दास, अमित कुमार, गोलू कुमार, मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार, लडडू कुमार, बंटी आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










