छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

फारबिसगंज : फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में स्नातक प्रथम खंड वर्ष 15-16 में छात्र-छात्राओं के नामांकन में कॉलेज प्रशासन के द्वारा अनियमितता बरती गयी है. इसके कारण लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है. कॉलेज प्रशासन, नामांकन प्रभारी तथा कर्मी के द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ किये गये खिलवाड़ पर अभाविप चुप नहीं […]
फारबिसगंज : फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में स्नातक प्रथम खंड वर्ष 15-16 में छात्र-छात्राओं के नामांकन में कॉलेज प्रशासन के द्वारा अनियमितता बरती गयी है.
इसके कारण लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है. कॉलेज प्रशासन, नामांकन प्रभारी तथा कर्मी के द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ किये गये खिलवाड़ पर अभाविप चुप नहीं बैठेगा, बल्कि आंदोलन करेगा.
इसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है. उपरोक्त आशय की जानकारी कॉलेज अध्यक्ष नीरज निराला ने प्रेस बयान जारी कर दी है. कहा गया है कि कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य डॉ सतींद्र कुमार के समय कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में कुल 2380 सीट थी. अभाविप ने सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया.
इसके बाद 20 प्रतिशत सीट की बढ़ोतरी की गयी. पर चयनित सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को दरकिनार कर मनमाने तरीके से नामांकन लिया गया. इसके बाद सीट भर जाने की जानकारी देकर नामांकन बंद कर दिया गया. यदि कॉलेज प्रशासन दोषी कर्मी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई नहीं कर है, चयनित छात्रों का नामांकन नहीं होता है तो अभाविप आंदोलन चलायेगा. मौके पर अभाविप के नर सह मंत्री रूपेश यादव, राजन तिवारी, पिंटू सिंह, राघव ठाकुर, शिशु पाल, सुमित गुप्ता, मिंटू मेहता, बंटी सिंह, टिंकू मेहता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










