पिलायें खुराक, करें मतदान

दिघलबैंक(किशनगंज) : गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के तुलसिया पंचायत के गोंगा महिला गांव में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीडीओ नर्मदेश्वर झा ने किया. बीडीओ ने उपस्थित लोगों से वोट देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के नियमित टीकाकरण करवाते है वैसे ही अपने […]
दिघलबैंक(किशनगंज) : गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के तुलसिया पंचायत के गोंगा महिला गांव में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीडीओ नर्मदेश्वर झा ने किया. बीडीओ ने उपस्थित लोगों से वोट देने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के नियमित टीकाकरण करवाते है वैसे ही अपने देश को विकसित और शक्तिशाली बनाने के लिए हरेक नागरिकों को मतदान करना चाहिए.
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों को बीडीओ ने मतदान करने के लिए शपथ दिलायी. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा एनामुल हक, सीडीपीओ सरीता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, मुखिया रिजवान अहमद सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










