युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

किशनगंज :स्थानीय दिलावरगंज में सोमवार की रात को 27 वर्षीय युवक द्वारा पंखे में फंदा लगा फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लेने की घटना प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गयी थी. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही उसने मृतक नीतेश गुप्ता पिता दीपक प्रसाद गुप्ता के शव को अपने कब्जे में […]
किशनगंज :स्थानीय दिलावरगंज में सोमवार की रात को 27 वर्षीय युवक द्वारा पंखे में फंदा लगा फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लेने की घटना प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गयी थी.
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही उसने मृतक नीतेश गुप्ता पिता दीपक प्रसाद गुप्ता के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए परिजनों ने बताया कि नीतेश विगत कई वर्षों से मानसिक रोग से पीड़ित था तथा उसका इलाज भी चल रहा था.
हाल के दिनों में जब उसकी मानसिक स्थिति काफी हद तक ठीक हो गयी तो परिजनों ने डेढ़ वर्ष पूर्व उसका विवाह भी करा दिया था. विवाह के उपरांत वह सामान्य जीवन व्यतीत करने लगा था. परंतु विगत कई दिनों से अचानक वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था तथा गुमशुम सा रहने लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










