मतदान के लिए जागरूक करेगा प्रशासन

किशनगंज : प्रत्येक पंचायत के एक मध्य विद्यालय को स्वीप गतिविधि का केंद्र बनाया जायेगा. 26 अगस्त को जिला पदाधिकारी स्वीप केंद्र का उद्घाटन करेंगे. इस संबंध में शनिवार को लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में जिले के सभी मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक कर जिला शिक्षा पदाधिकारी मो ग्यासुद्दीन ने जानकारी दी. […]
किशनगंज : प्रत्येक पंचायत के एक मध्य विद्यालय को स्वीप गतिविधि का केंद्र बनाया जायेगा. 26 अगस्त को जिला पदाधिकारी स्वीप केंद्र का उद्घाटन करेंगे.
इस संबंध में शनिवार को लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में जिले के सभी मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक कर जिला शिक्षा पदाधिकारी मो ग्यासुद्दीन ने जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रखंड तथा जिला स्तर पर स्वीप समूह का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










