चापाकल में जहरीला पदार्थ मिलाये जाने की प्राथमिकी

किशनगंज : जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधोबाड़ी में गत सोमवार को असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल के चापाकल में जहरीला पदार्थ मिलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में बुधवार को टेढ़ागाछ थाना में विद्यालय के प्राचार्य ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. […]
किशनगंज : जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधोबाड़ी में गत सोमवार को असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल के चापाकल में जहरीला पदार्थ मिलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में बुधवार को टेढ़ागाछ थाना में विद्यालय के प्राचार्य ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. ज्ञातव्य है कि स्वतंत्रता दिवस के उपरांत सोमवार को जब विद्यालय में मध्याह्न् भोजन बनाने के लिए रसोइया टुलमुली बेगम, सकीला खतुन व बीना देवी विद्यालय के चापाकल से पानी भरने गयी तो उन्हें चापाकल से काला पानी निकला. इसकी जानकारी रसोइया ने विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों को दी. पानी से कीटनाशक की गंध आ रही थी. शिक्षकों का कहना है कि इलाके के असामाजिक तत्व शिक्षा के मंदिर को बदनाम करने के लिए अक्सर कई तरह के हथकंडे अपनाते रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










