डोंक व महानंदा नदी उफान पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

छत्तरगाछ (किशनगंज) : लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण महानंदा एवं डोंक नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रही है. इससे नदी किनारे बसे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली दोनों नदियों डोंक तथा महानंदा के जल स्तर में वृद्धि होने से लोग काफी […]
विज्ञापन
छत्तरगाछ (किशनगंज) : लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण महानंदा एवं डोंक नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रही है. इससे नदी किनारे बसे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली दोनों नदियों डोंक तथा महानंदा के जल स्तर में वृद्धि होने से लोग काफी भयभीत है.
कहते हैं जलायोग कर्मी
केंद्रीय जलायोग तैयबपुर के कुशल सहायक मोहन लाल उरांव ने बताया कि महानंदा नदी की जल स्तर में सुबह से ही लगातार वृद्धि हो रही है.
शाम छह बजे नदी का जल स्तर वार्निग लेवल को पार कर गयी है. जबकि खतरे के निशान से महज 20 सेमी नीचे बह रही है. उन्होंने कहा कि शाम 6.30 बजे नदी का जल स्तर 60.80 मापा गया है जो खतरे के निशान से महज 20 सेमी नीचे बह रही है. इधर महानंदा नदी किनारे बसे लोगों में चिंता बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










