झमाझम से जलजमाव, तो मूसलधार में क्या होगा?

Published at :21 Aug 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
झमाझम से जलजमाव, तो मूसलधार में क्या होगा?

किशनगंज : आगाज यह है, तो अंजाम क्या? चार घंटे हुई हल्की बारिश से हुए जलजमाव ने डुमरिया भट्ठा, डुमरिया, रौल बाग, एनएच 31, मनोरंजन के लोगों को आनेवाली आफत की दस्तक दे दी है. लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं मूसलधार बारिश हुई, तो भारी फजीहत ङोलनी पड़ेगी. एक दिन में चार […]

विज्ञापन

किशनगंज : आगाज यह है, तो अंजाम क्या? चार घंटे हुई हल्की बारिश से हुए जलजमाव ने डुमरिया भट्ठा, डुमरिया, रौल बाग, एनएच 31, मनोरंजन के लोगों को आनेवाली आफत की दस्तक दे दी है. लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं मूसलधार बारिश हुई, तो भारी फजीहत ङोलनी पड़ेगी.

एक दिन में चार घंटे हुई बारिश से डुमरिया, डुमरिया, भट्ठा, रौलबाग, रूईधासा, एनएच 31 पेट्रोल पंप के समीप में जल जमाव का असर दिखने गला है. जगह-जगह पानी जमा हो गया है.

डुमरिया भट्ठा निवासी रिंकू सिंह ने बताया कि चार घंटे की सामान्य बारिश में ही कई जगह पानी जमा हो गया है. अगर दो दिन मूसलधार बारिश जो जाये, तो जलजमाव विकराल रूप ले सकता है. इस मुहल्ले में हर वर्ष जल जमाव होता है. इस बार भी वहीं स्थिति लग रही है.जलजमाव के लिए जिम्मेदार हैं नप अध्यक्ष

वार्ड संख्या 1 के पार्षद प्रतिनिधि जमशेद आलम ने कहा कि शहर में होने वाले जलमाव के लिए नप अध्यक्ष ही जिम्मेदार है. सशक्त स्थायी समिति ने कभी कोई ऐसी नीति नहीं बनाई, ताकि शहर में जल जमाव की समस्या नहीं हो. उन्होंने कहा कि अधिकांश में मुहल्ले में नाला में उलटे पानी बहने लगता है जिससे सड़क पर 12 महीने जलजमाव की स्थिति रहती है. शहर को साफ व सुंदर बनाने में नप अध्यक्ष असफल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन