महागंठबंधन : रैली को ले बैठक

Published at :20 Aug 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
महागंठबंधन : रैली को ले बैठक

किशनगंज : पटना के गांधी मैदान में 30 अगस्त को होने वाली बिहार स्वाभिमान रैली को लेकर महागंठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई. कबीर सदन में आयोजित बैठक में बिहार स्वाभिमान रैली की तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक में विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी. जिला से भी करीब 58 हजार […]

विज्ञापन

किशनगंज : पटना के गांधी मैदान में 30 अगस्त को होने वाली बिहार स्वाभिमान रैली को लेकर महागंठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई. कबीर सदन में आयोजित बैठक में बिहार स्वाभिमान रैली की तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक में विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी.

जिला से भी करीब 58 हजार कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे. विधायक डा जावेद आजाद ने कहा कि स्वाभिमान रैली बिहार के स्वाभिमान की रैली है. केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेलापन का व्यवहार कर रही है तथा रैली के माध्यम से सूबे की जनता को इसके बारे में बताया जायेगा. राजद कार्यकारी अध्यक्ष इंतेखाब आलम बबलू ने कहा कि केंद्र सरकार बिहारियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है.

बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नौशाद आलम, जिप अध्यक्ष कमरूल होदा, जदयू जिलाध्यक्ष प्रो मुसब्बीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी, जदयू नेता प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, राजद नेता उस्मान गनी, युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू, युवा जदयू जिलाध्यक्ष प्रोज आलम गुड्डू, जदयू जिला उपाध्यक्ष रियाज अहमद, कमाल अंजुम, फिरोज अंजुम, सरफराज खान, जदयू नेता प्रह्लाद सरकार, मनोज कुमार पप्पू, नूर मोहम्मद सहित महागंठबंधन के घटक दल के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन