तीन दुकान व गोदाम राख, लाखों की क्षति

छत्तरगाछ (किशनगंज) : मंगलवार की देर रात को छत्तरगाछ बाजार में अचानक आग लग जाने से तीन दुकान सहित एक गोदाम में रखे सामान जल कर स्वाहा हो गये. जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति सहित 20 हजार रुपये नकद आग में जल कर क्षति होने की बात बतायी जा रही है. आग कैसी लगी इसकी […]
छत्तरगाछ (किशनगंज) : मंगलवार की देर रात को छत्तरगाछ बाजार में अचानक आग लग जाने से तीन दुकान सहित एक गोदाम में रखे सामान जल कर स्वाहा हो गये.
जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति सहित 20 हजार रुपये नकद आग में जल कर क्षति होने की बात बतायी जा रही है. आग कैसी लगी इसकी अभी तक पता नहीं चल पायी है. आग लगने की भनक पड़ोसियों को लगी तो वहां पर लोगों की भीड़ जुट गयी. परंतु विद्युत कनेक्शन रहने के कारण कोई भी व्यक्ति आग बुझाने का प्रयास नहीं किया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब विद्युत विभाग को आग लगने की सूचना दी गयी तो देर से लाइन काटने से तब तक तीनों दुकान सहित गोदाम का सामान जल कर राख हो गया था.
बताया जाता है कि दंत चिकित्सक नूर आलम, साइकिल दुकानदार संजय ठाकुर, किराना दुकानदार लाडले राही तथा नहेमाम रज्जाक का फल का गोदाम में रखे सारा सामान जल कर राख हो गया. मौके पर ओपी प्रभारी हरिश तिवारी भी पहुंच कर जायजा लिया. इस बाबत सीओ समीर कुमार ने बताया कि आग लगनेकी सूचना मुङो मिली है. संबंधित राजस्व कर्मचारी विजय कुमार सिन्हा द्वारा आग से हुई क्षति का आकलन के लिए भेजा गया था जो रिपोर्ट में लगभग चार लाख रुपये क्षति होने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










