एमओ की गिरफ्तारी . घूस की राशि बढ़ने के बाद डीलरों ने की थी शिकायत

किशनगंज: कोचाधामन एमओ द्वारा डीलरों से रिश्वत लेने के खुलासे के बाद जिले में आपूर्ति विभाग के कार्यकलाप पर प्रश्न चिह्न् खड़ा हो गया है. अक्सर अधिकांश मामले में डीलरों पर ही चोरी व कालाबाजारी का आरोप लगता रहा है. परंतु कोचाधामन एमओ की गिरफ्तारी प्रकरण में पदाधिकारियों के भ्रष्ट आचरण की पोल खुली है. […]
डीलरों ने ही भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करते हुए एमओ की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. डीलर जब यह कहते थे कि वे लोग गड़बड़ी व कालाबाजारी नहीं करना चाहते है. उन्हें मिलने वाली निर्धारित कमीशन से ही संतुष्ट रहना चाहते हैं, परंतु पदाधिकारी ही उन्हें गड़बड़ी और कालाबाजारी करने पर मजबूर करते है. लेकिन कल तक उनकी बातों पर शायद ही कोई विश्वास करता लेकिन इस प्रकरण में सब कुछ बयां कर दिया है. एक डीलर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पूर्व में खाद्यान्न आवंटन में 10 रुपये प्रति क्विंटल एमओ साहब लेते थे. डीएम श्री पराशर जैसे ही एमओ के कमरे में घुसे उसकी बोलती बंद हो गयी. वहां पहले से मौजूद वैसे डीलर जो एमओ के एजेंट के रूप में काम करते थे. उन लोगों ने घुस के रुपये को बिस्तर के नीचे, बाथरूम में, बाथ रूम में रखे स्टूल के नीचे छिपा कर रख दिया. इसके अलावा प्रमोद कुमार नामक एक डीलर कुछ रुपये लेकर फरार होने में भी सफल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










