महिलाएं पीड़ित होंगी, तो नहीं होगा समाज का विकास

किशनगंज : पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एल नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि जब तक महिलाएं समाज में पीड़ित और शोषित रहेंगी उनका विकास नहीं होगा. आमलोगों को न्याय आसानी से सुलभ होना चाहिए. यह न्यायपालिका के लिए एक चुनौती है. उन्होंने आगे आगे कहा कि हर अनुमंडल में न्यायालय खोला जायेगा. जिला न्यायालय की […]
किशनगंज : पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एल नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि जब तक महिलाएं समाज में पीड़ित और शोषित रहेंगी उनका विकास नहीं होगा. आमलोगों को न्याय आसानी से सुलभ होना चाहिए. यह न्यायपालिका के लिए एक चुनौती है. उन्होंने आगे आगे कहा कि हर अनुमंडल में न्यायालय खोला जायेगा. जिला न्यायालय की स्थापना से काफी पुरानी मांग अब पूरी हो गयी है. रेड्डी किशनगंज जिला न्यायायल एवं कुटुंब न्यायालय के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि अपराधिक मुकदमों की संख्या की तुलना में सिविल मुकदमे कम हैं. अपराध का प्रभाव महिलाओं पर सबसे अधिक पड़ता है. समाज में महिलाओं की सुरक्षा नितांत आवश्यक है. महिला सुरक्षा के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों व मीडिया को भी सहयोग करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










